तमाम आशंकाओं के बीच चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव कराया: मुख्य चुनाव आयुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2020

नयी दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव कराने को लेकर तमाम आशंकाएं जतायी जा रही थीं लेकिन इसके बावजूद मतदान के दो चरणों के पूरे होने साथ अब तक की स्थिति काफी अच्छी है। उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर और तीन नवंबर को हुए मतदान का प्रतिशत उन क्षेत्रों में 2015 के विधानसभा चुनावों और 2019 के लोकसभा चुनावों की तुलना में अधिक था। अरोड़ा ने ‘इंटरनेशनल वर्चुअल इलेक्शन विजिटर प्रोग्राम’ के उद्घाटन के मौके पर कहा कि आयोग ने महामारी के बीच राज्यसभा चुनाव करा कर पहले स्थिति का आकलन किया और इससे उत्साहित होकर उसने बिहार में विधानसभा चुनाव कराने का फैसला किया।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड

Kusal Mendis के शतक से श्रीलंका ने England को दूसरे ODI में 16 रन से हराया

Marco Jansen Create Record | मार्को जानसेन ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन से हासिल की अनोखी उपलब्धि

Nations League: Cody Gakpo के इंजरी टाइम गोल से Netherlands ने Germany को 1-1 पर रोका