Rajya Sabha में गतिरोध के बीच खड़गे का तंज, प्रधानमंत्री के आने से क्या होने वाला है? क्या परमात्मा है वो?

By अंकित सिंह | Aug 10, 2023

संसद के मानसून सत्र के बीच अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री के आने से क्या होने वाला है? क्या परमात्मा है वो? वे कोई भगवान नहीं हैं। आपको बता दें कि हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्षी दलों ने कार्यस्थगन प्रस्ताव (नियम 267) के तहत चर्चा आरंभ कराने की अपनी जिद से पीछे हटते हुए नियम 167 के अंतर्गत चर्चा शुरु कराने का प्रस्ताव दिया और मांग की कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी सदन में मौजूद हों। हालांकि सत्ता पक्ष इसके लिए तैयार नहीं दिखा।

इसे भी पढ़ें: Manipur को लेकर संसद में अमित शाह ने दी पूरी जानकारी, बताया कैसे शुरू हुई थी हिंसा, शांति के लिए अब क्या हो रहा

आज मोदी देंगे जवाब

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा लाए गए 'अविश्वास प्रस्ताव' का जवाब देने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज (10 अगस्त) लोकसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। पीएमओ ने गुरुवार को ट्वीट किया, पीएम आज शाम 4:00 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार (9 अगस्त) को निचले सदन को सूचित किया, "अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देने के लिए पीएम कल सदन में मौजूद रहेंगे।" सदन स्थगित होने से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री ने इसकी पुष्टि की। 

प्रमुख खबरें

Bhuvneshwar Kumar की टीम इंडिया में वापसी, सितांशु कोटक ने अनुभव और IPL फॉर्म को बताया वजह

GST काउंसिल की बैठक में हुए कई बड़े फैसले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी बड़ी जानकारी

Rahul Gandhi के प्रदर्शन का समर्थन करने पर घिरे CM Satheesan, Kerala BJP ने मांगा इस्तीफा

Allahabad High Court ने शुरू किया Mediation अभियान, 31 दिसंबर तक सुलझेंगे लंबित केस