कर्नाटक में सियासी घमासान जारी, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को लंच पर बुलाया

By अनुराग गुप्ता | Jul 20, 2021

बेंगलुरू। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की तरफ इशारा करने वाले ऑडियो क्लिप के वायरल होने के एक दिन बाद भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने उसे भर्जी बताया। साथ ही उन्होंने ऑडियो क्लिप की जांच की मांग की और कहा कि यह आवाज उनकी नहीं है। कतील ने दिल्ली जाने से पहले कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरी जांच का अनुरोध किया है। सच सामने आ जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: येदियुरप्पा ने की PM से मुलाकात, नेतृत्व परिवर्तन संबंधी सवालों पर दिया ये बयान 

रिपोर्ट के मुताबिक विधायकों को लंच पर बुलाने से पहले बीएस येदियुरप्पा 23 या 24 जुलाई को अपने गृह जिले शिवमोग्गा में कई अहम परियोजनाओं का उद्धाटन कर सकते हैं।इस्तीफा देने को तैयार हैं केएस ईश्वरप्पाकर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने ऑडियो क्लिप मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें पद छोड़ने के लिए कहती है तो वह ऐसा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं 72 साल का हूं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं कल जाकर इस्तीफा दूंगा। मैं पार्टी के फैसले का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।बीएस येदियुरप्पा के आलोचक रहे भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने ऑडियो क्लिप की जांच कराए जाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार पर इसे लीक कराने का आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की