राजनीतिक घमासान के बीच AAP के कई विधायक पार्टी संपर्क में नहीं! सौरभ भारद्वाज ने लगाए भाजपा पर गंभीर आरोप

By अंकित सिंह | Aug 25, 2022

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक घमासान जारी है। नई शराब नीति को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा एक दूसरे पर हमलावर है। भाजपा नई शराब नीति में लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। इसको लेकर सीबीआई की ओर से दिल्ली को को मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भी पूछताछ की जा चुकी है। इन सबके बीच बुधवार को आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया था। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एक बैठक भी बुलाई गई थी। अब सूत्रों का दावा है कि आप के कई विधायक पार्टी की पहुंच से बाहर हैं। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी अब एक बार फिर से भाजपा पर हमलावर हो गए। 

 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली को जल्दी ही मिलेंगे 11 नए अस्पताल, उपलब्ध होंगे 10 हजार से ज्यादा अतिरिक्त बिस्तर


आप का आरोप है कि भाजपा उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। 40 विधायकों को तोड़ने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री आवास पर आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक होनी है। आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि इस बैठक में सभी विधायक शामिल होंगे। AAP विधायक व नेता आतिशी मार्लेना ने कहा कि BJP कई दिनों से कोशिश कर रही है कि दिल्ली सरकार को गिरा सके, पहले भी AAP को तोड़ने की और सरकार गिराने की कोशिश हुई है। कई विधायकों ने कहा कि उन्हें 20-20 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया। 

 

आपको बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 62 विधायक हैं। आप का आरोप है कि भाजपा उनकी सरकार गिराना चाहती हैं। इसी कड़ी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चार विधायक सामने आए थे। उन्होंने दावा किया था कि भाजपा की ओर से उन्हें 20 से 25 करोड़ का ऑफर भी दिया गया है। पार्टी के सांसद संजय सिंह ने साफ तौर पर कहा कि मैं नरेंद्र मोदी सरकार की साम दाम दंड भेद का पर्दाफाश करूंगा।

 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी दलों में चोरी और फिर सीनाजोरी दिखाने का हो गया चलन: सिसोदिया मामले में बोले नरेंद्र सिंह तोमर


आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि विधायकों- अजय दत्त, संजीव झा, सोमनाथ भारती और कुलदीप से भाजपा के नेताओं ने संपर्क किया है, जिनके साथ उनके मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। सिंह ने कहा कि अगर वे पार्टी (भाजपा) में शामिल होते हैं तो उन्हें 20-20 करोड़ रुपये और अन्य विधायकों को साथ लाने पर 25 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उन्होंने (भाजपा नेताओं ने) हमारे विधायकों से कहा कि अगर वे भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं करते हैं, तो उन्हें भी झूठे मामलों, सीबीआई और ईडी का सामना करना पड़ेगा जैसे (दिल्ली के उपमुख्यमंत्री) मनीष सिसोदिया सामना कर रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-Malaysia की Strategic Partnership होगी मजबूत, PM Modi के दौरे से Act East Policy को मिलेगी नई रफ्तार

Braj Holi 2026: पूरे 40 दिन मचेगा धमाल! जानें कब है बरसाना की लट्ठमार होली और वृंदावन की फूलों वाली होली?

Delhi Death Pit: जनकपुरी में बाइक सवार की मौत पर बड़ा Action, जल बोर्ड के 3 अफसर निलंबित

Bhagam Bhag 2 Film Controversy: Govinda के Exit पर फैंस में नाराजगी, Social Media पर ट्रेंड हुआ #JusticeForGovinda, मेकर्स से पूछे सवाल!