दिल्ली को जल्दी ही मिलेंगे 11 नए अस्पताल, उपलब्ध होंगे 10 हजार से ज्यादा अतिरिक्त बिस्तर

hospitals
ANI

दिल्ली में शीघ्र ही 11 नए अस्पताल होंगे, जिससे शहर की स्वास्थ्य अवसंरचना में मरीजों के लिए 10 हजार से ज्यादा अतिरिक्त बिस्तर उपलब्ध होंगे। आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली। दिल्ली में शीघ्र ही 11 नए अस्पताल होंगे, जिससे शहर की स्वास्थ्य अवसंरचना में मरीजों के लिए 10 हजार से ज्यादा अतिरिक्त बिस्तर उपलब्ध होंगे। आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं की समीक्षा करने के बाद इसकी घोषणा की। बयान में कहा गया कि सिसोदिया ने सिरसपुर, ज्वालापुरी, मादीपुर और हस्तसाल (विकासपुरी) में बन रहे अस्पतालों के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें: अडाणी समूह के एनडीटीवी के अधिग्रहण में वॉरंट की शर्तें महत्वपूर्ण: विधि विशेषज्ञ

इसके अलावा उन्होंने 6,838 आईसीयू बिस्तरों वाले सात नए अर्ध-स्थायी अस्पतालों के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। बयान में कहा गया, ‘‘इन नए 11 अस्पतालों से दिल्ली की स्वास्थ्य अवसंचना को बल मिलेगा और लाखों दिल्लीवासी इनका लाभ उठा सकेंगे। इन नए अस्पतालों के कारण मरीजों के लिए 10 हजार से ज्यादा अतिरिक्त बिस्तर उपलब्ध होंगे।’’ अधिकारियों ने सिसोदिया को जानकारी दी कि इन सभी अस्पतालों का निर्माण कार्य अगले साल के अंत तक पूरा हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: अगले पांच साल में 23.7 गीगावॉट पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ सकता है भारत : रिपोर्ट

बयान में कहा गया कि ज्वालापुरी, मादीपुर, हस्तसाल और सिरसपुर में दिल्ली सरकार द्वारा बनवाए जा रहे चार अस्पतालों में से सिरसपुर के 11 मंजिला अस्पताल में 1,164 बिस्तर होंगे, जबकि अन्य अस्पतालों में से प्रत्येक में 691 बिस्तर उपलब्ध होंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़