पायलट के बगावत के बीच बोले राहुल गांधी- जिसे जाना है वो जाएगा, इससे घबराना नहीं है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ डिजिटल बैठक के दौरान कहा कि जिसे पार्टी से जाना है वो जाएगा, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने यह टिप्पणी करते हुए किसी नेता का नाम नहीं लिया। हालांकि, राहुल गांधी की इस टिप्पणी को राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की बगावत से जोड़कर देखा जा रहा है। एनएसयूआई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जिसे पार्टी छोड़कर जाना है वो जाएगा ही, आप लोगों को घबराना नहीं है। जब कोई बड़ा नेता पार्टी छोड़कर जाता है तो आप जैसे लोगों के लिए रास्ते खुलते हैं। इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर