JDU-BJP में तनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा बोले- All is Well, नीतीश कुमार में पीएम बनने की सारी योग्यताएं

By अंकित सिंह | Aug 09, 2022

भाजपा के साथ तनाव के बीच आज जनता दल यूनाइटेड की एक अहम बैठक होने वाली है। बैठक को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार पाला बदलने की तैयारी कर रहे हैं। नीतीश कुमार राजद, लेफ्ट और कांग्रेस के समर्थन से सरकार बना सकते हैं। इन सबके बीच जदयू की ओर से बुलाई गई बैठक में पार्टी के सभी सांसद और विधायक पहुंचने वाले हैं। वहीं, राजद की ओर से भी विधायकों की अहम बैठक बुलाई गई है। दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर भाजपा की भी बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक हुई है। इन तमाम घटनाक्रम के बीच जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का भी बड़ा बयान सामने आया है। उपेंद्र कुशवाहा से जब पूछा गया कि भाजपा और जदयू में सब कुछ ठीक-ठाक है। उन्होंने जवाब में कहा कि हां बिल्कुल।

इसे भी पढ़ें: विपक्ष सशर्त जदयू का साथ देने को तैयार, अमित शाह ने नीतीश से फोन पर की बात, मंगलवार को होने वाली बैठक में बन सकती है अहम रणनीति

बिहार में राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व में विपक्षी पार्टियों ने सोमवार को कहा कि वह नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड , जद(यू) को ‘‘ गले लगाने’’ को तैयार है, बशर्ते वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का साथ छोड़ दे। कांग्रेस और वामदलों ने भी सोमवार को संकेत दिया कि अगर ऐसा होता है तो वे इसका समर्थन करेंगे। इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि कुमार की जदयू और भाजपा के बीच कुछ समय से चल रही खिंचतान अब अंतिम पड़ाव के करीब पहुंच चुकी है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर