मुक्केबाजी टूर्नामेंट के पहले दौर में अमित को बाई मिली, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2019

नयी दिल्ली। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघल (49 किग्रा) को गुरुवार को बुल्गारिया के सोफिया में 70वें स्ट्रेंडजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के पहले दौर में बाई मिली जिससे उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट में लगातार दूसरे स्वर्ण पदक की कवायद में जुटे अमित रविवार को अंतिम आठ के मुकाबले में उक्रेन के नजर कुरोतचिन से भिड़ेंगे। इस मुकाबले में जीत अमित के इस प्रतिष्ठित यूरोपीय प्रतियोगिता में लगातार पदक सुनिश्चित कर देगी।

इसे भी पढ़े: राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप में पंजाब ने हिमाचल को 1-0 से हराया

एशियाई युवा खेलों के पूर्व रजत पदक विजेता अंकुश दहिया (60 किग्रा) अपने अभियान की शुरूआत अजरबेजान के सरखान अलियेव के खिलाफ करेंगे जबकि राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व रजत पदक विजेता मनदीप जांगड़ा को उक्रेन के विक्टर पेत्रोव के खिलाफ खेलना है। महिला ड्रा में विश्व चैंपियनशिप की पूर्व रजत पदक विजेता सोनिया लाठेर (57 किग्रा) को पहले दौर में सर्बिया की येलेना जेकिच का सामना करना है जबकि राष्टूमंडल खेलों की पूर्व कांस्य पदक विजेता पिंकी रानी (51 किग्रा) को पहले दौर में फिलीपीन्स की आइरिश मेग्नो के खिलाफ खेलना है। भारत ने 2018 टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण सहित कुल 11 पदक जीते थे।

प्रमुख खबरें

Sunidhi Chauhan Birthday: 18 की उम्र में Divorce और आर्थिक तंगी, ऐसे बनीं Bollywood की Singing Queen

Sensex 300 अंक टूटा, शुरुआती कारोबार में Nifty में भी गिरावट दर्ज

Pew Survey Report: Pakistan को लेकर भारतीय Hindus और Muslims की सोच में दिखा बड़ा अंतर, 78% भारतीयों की नजर में Pakistan बड़ा खतरा

Delhi Traffic Advisory for 15th August: Independence Day पर ये रास्ते रहेंगे बंद, देखें पूरा Route Chart