Delhi Weather: पारा लुढ़ककर 17.1 डिग्री पहुंचा, इस महीने की सबसे सर्द रात दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 19, 2026

दिल्ली में रविवार को इस महीने की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई और इस दौरान न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। रविवार को न्यूनतम तापमान शनिवार के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सोमवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि के दौरान दिल्ली के पांचों मौसम केंद्रों में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सोमवार सुबह आठ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 118 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Balochistan में IED ब्लास्ट से पाकिस्तानी सेना के Major की मौत, 4 आतंकी ढेर

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, SEM को धमकी मिलने पर दर्ज हुई FIR

Dussehra पर रावण दहन के लिए बेस्ट हैं ये Farsi Salwar Suit डिजाइंस

दशहराः शौर्य, साधना एवं नवसंकल्प का महापर्व