Raghunathpur में Amit Metales के 4000 करोड़ रुपये के इस्पात संयंत्र की आधारशिला 17 अगस्त को

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026

कोलकाता, तीन अगस्त अमित मेटालिक्स लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर में प्रस्तावित 4,000 करोड़ रुपये की एकीकृत इस्पात विनिर्माण परियोजना की आधारशिला 17 अगस्त को रखी जाएगी। कंपनी ने बयान में कहा कि इस समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शामिल होने की संभावना है। प्रस्तावित एकीकृत इस्पात परियोजना से कंपनी की विनिर्माण क्षमता में विस्तार होगा।

इसमें उन्नत प्रौद्योगिकी और टिकाऊ अवसंरचना के साथ एकीकृत इस्पात उत्पादन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कंपनी के अनुसार, इस परियोजना से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होने की भी उम्मीद है। अमित अलायंस समूह की प्रमुख कंपनी अमित मेटालिक्स का सालाना कारोबार लगभग 2,000 करोड़ रुपये है और यह समूह इस्पात, खनन एवं अवसंरचना क्षेत्रों में सक्रिय है।

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh और S Jaishankar 2+2 Ministerial Dialogue के लिए पहुंचे Tokyo

दाल-तेल-दूध-चीनी सब महंगा हो रहा...क्या सच में आर्थिक आपदा की कगार पर भारत? विदेशी धरती से राहुल ने अब फोड़ा कौन सा नया बम!

Kolkata में ABVP समर्थकों के प्रदर्शन से College Street पर थमा ट्रैफिक, SFI के स्टॉल पर तोड़फोड़ का आरोप

Ayushman Bharat के तहत सरकारी अस्पतालों में अब 112 उपचार पैकेज मिलेंगे