अमित पंघल रूस में बॉक्सिंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे, 5 हुए बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2021

नयी दिल्ली। ओलंपिक की तैयारियों में जुटे अमित पंघल (52 किग्रा) ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में चल रहे गवर्नस कप मुक्केबाजी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपने लिये पदक पक्का किया लेकिन पांच अन्य भारतीय मुक्केबाजों को पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता और एशियाई खेलों के मौजूदा चैंपियन ने स्थानीय खिलाड़ी तामिर गालानोव को 5—0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनायी।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक की फुटबॉल प्रतियोगिता का ड्रॉ घोषित किया गया

सुमित सांगवान (81 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा), नमन तंवर (91 किग्रा), ओलिंपिक में जगह बना चुके आशीष कुमार (75 किग्रा) और विनोद तंवर (49 किग्रा) को हालांकि शुरू में बाहर का रास्ता देखना पड़ा। विनोद को रूस के इगोर सारेगोरोत्सेव से 2—3 से जबकि सुमित को उज्बेकिस्तान के ​दिशोद रूजमेतोव से 0—5 से हार झेलनी पड़ी। नमन को कजाखस्तान के अयाबेक ओरालबे ने 5—0 से हराया। आशीष एक करीबी मुकाबले में रूस के निकिता कुजमिन से 2—3 से हार गये। हुसामुद्दीन भी उज्बेकिस्तान के मीराजिज मुरजाखलिलोव के सामने नहीं टिक पाये।

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान: Imaan Mazari ने 10 साल की सजा के खिलाफ Islamabad High Court में दायर की अपील

National Cancer Awareness Day 2026: भारत में बढ़ रहे कैंसर के मरीज, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Supreme Court की टिप्पणी और DMRC के फैसले समेत देश-दुनिया के बड़े घटनाक्रम

Supreme Court ने CJI पर सोशल मीडिया पोस्ट मामले में KPCC पदाधिकारियों को भेजा अवमानना नोटिस