Asian Boxing Championships: संजीत को स्वर्ण, अमित पंघल-शिवा थापा फाइनल में हारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

दुबई। भारतीय मुक्केबाजों में सिर्फ संजीत (91 किलो) को एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक मिला जिसने ओलंपिक पदक विजेता वैसिली लेविट को हराया जबकि गत चैम्पियन अमित पंघाल (52 किग्रा), शिव थापा (64 किग्रा) को करीबी मुकाबले में हार के साथ सोमवार को रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा। संजीत ने लेविट को 4 . 1 से मात दी जो ओलंपिक के रजत पदक विजेता है। रियो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एवं मौजूदा विश्व चैंपियन उज्बेकिस्तान केजोइरोव शाखोबिदीन ने 2019 की विश्व चैम्पयनशिप के फाइनल मुकाबले की तरह एक बार फिर ये पंघाल को 3-2 से हराया। भारत नेपंघाल कीहार का रिव्यू मांगा था जिसे जूरी ने खारिज कर दिया। पंघाल को दूसरे दौर में विरोधी मुक्केबाज पर पूरी तरह से भारी पड़े थे जबकि उनके पक्ष में खंडित फैसला दिया।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के सरफराज अहमद समेत 10 खिलाड़ियो की हुई बेइज्जती, Abu Dhabi की फ्लाइट में नहीं मिली एंट्री

भारत ने संख्या के मामले में इस टूर्नामेंट में 15 पदकों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। टीम ने इससे पहले 2019 में दो स्वर्ण सहित 13 पदक हासिल किये थे। रविवार को गत चैम्पियन पूजा रानी (75 किग्रा) ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा) और टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही लालबुतसाही (64 किग्रा) और अनुपमा (81 किग्रा से अधिक) को फाइनल में हारने के बाद में रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। इससे पहलेआठ भारतीय मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), जैस्मीन (57 किग्रा), साक्षी चौधरी (64 किग्रा), मोनिका (48 किग्रा), स्वीटी (81 किग्रा) और वरिंदर सिंह (60 किग्रा) को कांस्य पदक मिला है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने जंतर-मंतर पर Kojpa के प्रदर्शन की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका खारिज की

Navratri पर Tassel Drop Pearl और थ्रेडेड Silver Earrings बढ़ाएंगे खूबसूरती

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत