By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2022
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने सपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस को खारिज करते हुए उनकी नकारात्मक राजनीति का पटाक्षेप कर दिया है। उन्होंने कहा, सातवें चरण में उत्तर प्रदेश की जनता सपा-बसपा के ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ को ध्वस्त करते हुए एक बार फिर ऐतिहासिक जीत के साथ भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।’’ शाह ने कहा, ‘‘भाजपा ने देश में गरीबों के विकास के लिए काम किया है और उन्हें मुफ्त राशन, चिकित्सा सुविधाएं, आवास प्रदान किया है और यह सुनिश्चित किया है कि उनके घरों को बिजली मिले।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हमने सीधे किसानों के बैंक खातों में पैसा भेजा है और हमने वादा किया है कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो किसानों को अगले पांच साल तक बिजली का बिल भरने की आवश्यकता नहीं होगी।’’ बाहुबली मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में उन्हें जेल भेजा गया है। उन्होंने दावा किया, ‘‘हम उस जमीन पर गरीबों के लिए आवास बना रहे हैं, जिस पर कभी पिछली सरकारों के दौरान माफियाओं का कब्जा था।’’ उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।