Hockey World Cup के लिए Harmanpreet Singh के नेतृत्व में 20 सदस्यीय Team India का ऐलान, क्या खत्म होगा 50 साल का सूखा?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2026

 भारत ने अगले महीने होने वाले एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप के लिये 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है जिसमें प्रो लीग का यूरोप चरण खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। प्रो लीग में 24 सदस्यीय टीम चुनी गई थी लेकिन विश्व कप में 20 सदस्यों की टीम ही चुनी जानी है। डिफेंडर अमनदीप लाकड़ा, मिडफील्डर राजकुमार पाल और रविचंद्र सिंह मोइरांगथाम और फॉरवर्ड सेल्वम कार्ति टीम में जगह नहीं बना सके हैं।

वहीं तोक्यो ओलंपिक 2020 में 41 साल का इंतजार खत्म करके भारत को कांसा दिलाने वाले मनप्रीत सिंह मिडफील्ड की रीढ होंगे। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा ,‘‘ यह काफी संतुलित टीम है जिसमें युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है।’’ भारत को पूल डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है। भारत के सभी पूल मैच नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में होंगे।

फुल्टन ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हमले, जवाबी हमले और प्रदर्शन यही टीम की तैयारी का आधार है और हम इसी बारे में सोचते हैं। हम मैच दर मैच रणनीति बनायेंगे।’’ भारत को 15 अगस्त को वेल्स से, 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को पाकिस्तान से खेलना है। फुल्टन ने कहा ,‘‘ 1975 के बाद से भारत ने विश्व कप नहीं जीता है और यह टीम भारतीय हॉकी के इतिहास का नया अध्याय लिखने का दम रखती है।’’

भारतीय टीम 

गोलकीपर : मोहित एचएस, सूरज करकेरा डिफेंडर : जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच मिडफील्डर : राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा और विवेक सागर प्रसाद फॉरवर्ड : दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह और अभिषेक।

प्रमुख खबरें

Satwik-Chirag ने जीता China Masters का खिताब, फाइनल में चीनी जोड़ी को हराया

216 रेस बाद Sergio Perez की ऐतिहासिक Pole Position, जानें Formula 1 के 10 Late Bloomers की कहानी

झारखंड के मंत्री Sudivya Kumar का निधन, Hemant Soren के रहे प्रमुख संकटमोचक

Paris में फ्रांस के पहले पारंपरिक BAPS मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं के लिए खुला द्वार