नशामुक्त भारत का संकल्प! Amit Shah ने किया 31 मार्च से तीन साल के देशव्यापी अभियान का एलान

By रेनू तिवारी | Jan 10, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश से मादक पदार्थों (Drugs) के जाल को पूरी तरह खत्म करने के लिए एक बड़े रोडमैप की घोषणा की है। शुक्रवार को 'नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर' (NCORD) की नौवीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि 31 मार्च से पूरे देश में तीन साल का एक सघन अभियान चलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Jaipur Audi Accident | जयपुर में तेज रफ्तार ऑडी कार ने 16 लोगों को रौंदा, इलाके में फैली दहशत, एक की मौके पर ही मौत

 

शाह ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे 31 मार्च तक नशीली दवाओं की समस्या से निपटने के लिए एक खाका तैयार करें, निगरानी तंत्र स्थापित करें और इस पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें। शाह ने कहा, ‘‘हमें अगले तीन वर्षों में देश में मादक पदार्थों के खिलाफ सभी मोर्चों पर लड़ाई लड़कर ‘नशा मुक्त भारत’ बनाना है और देश के युवाओं को नशीले पदार्थों से सुरक्षित रखने का प्रयास करना है। नशे के खिलाफ इस लड़ाई में निरंतर जागरूकता ही हमें सुरक्षित कर सकती है। हम एक ऐसी स्थायी व्यवस्था बनाना चाहते हैं जो इस लड़ाई को लड़ने में सक्षम हो।’’

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की बहुत अहम भूमिका है। शाह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 में आजादी की शताब्दी के समय भारत को पूरे विश्व में हर क्षेत्र में सर्वप्रथम बनाने का लक्ष्य रखा है। हम सब का दायित्व है कि ऐसे भारत की रचना करने के लिए हम युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों की चपेट में आने से बचाएं।

इसे भी पढ़ें: Reliance Jio का मेगा आईपीओ तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड? शेयर बाज़ार में अब तक का सबसे बड़ा इश्यू लाने की तैयारी।

बैठक की मुख्य बातें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा 'हाइब्रिड मोड' में आयोजित इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:

देशव्यापी अभियान: 31 मार्च से शुरू होने वाला यह अभियान अगले तीन वर्षों तक चलेगा, जिसका लक्ष्य भारत को नशामुक्त बनाना है।

अमृतसर कार्यालय का उद्घाटन: इस अवसर पर गृह मंत्री ने एनसीबी के अमृतसर कार्यालय का भी उद्घाटन किया, जो सीमावर्ती इलाकों में तस्करी रोकने के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

सहयोग और समन्वय: बैठक में केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभिन्न विभागों के प्रमुखों और सभी राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Bangladesh में US की बढ़ती रुचि: PM Tarique Rahman और Sergio Gor की बैठक से Strategic Ties को मिलेगी नई दिशा

E20 Policy पर कोई Study नहीं: Kejriwal ने BJP के दावों पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान की खुली धमकी: US और Israel के Energy Assets को बनाएंगे निशाना, Trump की कार्रवाई का देंगे करारा जवाब

Kyiv पर Russian Missile Attack से भारी तबाही, 9 की मौत के बाद Zelenskyy ने मांगी Air Defense मदद