अमित शाह ने राहुल से पूछा, वंदे मातरम पर रोक का निर्णय क्या किसका है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2019

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पर प्रतिबंध लगाने को दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सवाल किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बताएं कि ‘वंदे मातरम्’ के इस अपमान का निर्णय क्या उनका है? शाह ने अपने बयान में कहा, ‘‘ मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि ‘वंदे मातरम्’ का यह अपमान क्या उनका निर्णय है? मध्यप्रदेश सरकार के इस दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय पर राहुल गांधी को देश की जनता के सामने अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘वंदे मातरम्’ पर प्रतिबंध लगाकर कांग्रेस ने न सिर्फ देश की स्वाधीनता के लिए वंदे मातरम् का जय घोष गाकर अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर बलिदानियों का अपमान किया है बल्कि यह मध्य प्रदेश की जनता के साथ भी विश्वासघात है भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि "किसी भी प्रकार की राजनीतिक सोच में देश के बलिदानियों का अपमान करना मेरे जैसे एक आम भारतीय की दृष्टि में देशद्रोह के समान है।"

यह भी पढ़ें: वंदे मातरम विवाद: परंपरा टूटने की शिवराज ने की आलोचना, कहा- मैं गाऊंगा

उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ मात्र एक गीत भर नहीं होकर यह भारत की स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक एवं प्रत्येक भारतीय का प्रेरणा बिंदु है। ‘वंदे मातरम्’ में संपूर्ण भारत की रागात्मक अभिव्यक्ति समाहित है। शाह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ किसी एक वर्ग विशेष का नहीं है बल्कि भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण आहूत करने वाले लाखों सेनानियों के त्याग का प्रतीक हैं और केवल एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए इसका अपमान करना बहुत ही दुख:द, शर्मनाक एवं देश की स्वतंत्रता का अपमान भी है।

प्रमुख खबरें

Namma Metro में 84 फीसदी फंड का दावा गलत, Tejasvi Surya ने DK Shivakumar को घेरा

वैश्विक निवेशक भारत को बनाएं अपना ठिकाना: CII सम्मेलन में बोले Piyush Goyal

वे अपना सब कुछ झोंक देते हैं: निर्देशक William Eubank ने बताया, क्यों Jim Caviezel घोस्ट सोल्जर के इस दमदार रोल के लिए हैं एकदम परफेक्ट

विश्व बैंक के ताजा आंकलन के अनुसार भारत में घट रही है गरीबी