अमित शाह ने आंध्र प्रदेश-तेलंगाना संपत्ति बंटवारा पर कार्य योजना का किया वादा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2021

तिरूपति| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों को एक महीने के भीतर आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के आधार पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच संपत्ति के बंटवारे के लिए एक कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया। गृह मंत्री ने 29वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की अपील पर यह निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्री ने राज्यों से मादक पदार्थों के खतरे से निपटने को शीर्ष प्राथमिकता बनाने के लिए कहा

आधिकारिक सूत्रों ने कहा,‘‘गृह मंत्री ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों को एक महीने के भीतर इस प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा है।’’

गृह मंत्री ने विशाखापत्तनम जिले में अत्याधुनिक ग्रेहाउंड प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए पूरा खर्च वहन करने पर भी सहमति जता दी। उन्होंने राज्य सरकार से इसके लिए उपयुक्त जमीन आवंटित करने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें: आदिवासियों के योगदान को प्रदर्शित करने के लिए कार्य योजना तैयार करें राज्य : अमित शाह

राज्य सरकार ने 858.37 करोड़ रुपये के खर्च से ग्रेहाउंड प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना का प्रस्ताव रखा था लेकिन केंद्र ने इसके लिए सिर्फ 219.16 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की थी लेकिन अब तक सिर्फ 9.08 करोड़ रुपये की राशि ही 2018-19 में जारी हुई है। राज्य सरकार ने केंद्र से बाकी 639.21 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने के लिए कहा है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक