'हार से निराश न होना ही खेल का संदेश', 38th National Games के समापन पर बोले Amit Shah

By अंकित सिंह | Feb 14, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के हलद्वानी में समापन समारोह के दौरान 38वें राष्ट्रीय खेलों में शीर्ष तीन प्रदर्शन करने वालों सेवा और खेल नियंत्रण बोर्ड, महाराष्ट्र और हरियाणा को पुरस्कार दिए। इस दौरान अपने संबोधन में शाह ने कहा कि मैं उत्तराखंड की आयोजन समिति का हृदय पूर्वक अभिनंदन करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि हार से निराश न होना ही खेल का संदेश है। आपके खिलाड़ियों लिए मेघालय में एक और मौका है। कई खेलों में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने हैं। 

उन्होंने कहा कि महज राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से ही देवभूमि खेलभूमि नहीं बनी, बल्कि इसके पीछे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का दृढ़ संकल्प और प्रयास रहा। उन्होंने हर जिले में खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया, जिससे उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों में 21वें स्थान से छलांग लगाकर 7वां स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय खेल जगत ने एक नए युग में प्रवेश किया है। आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतरीन कोचिंग सुविधाएं, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन व पारदर्शी चयन प्रक्रिया ने न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारा है, बल्कि विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है

इसे भी पढ़ें: IND vs ENG: तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच और मौसम का मिजाज

अपने संबोधन के शुरूआत में शाह ने कहा कि आज ही के दिन 2019 में पुलवामा में हमारे 40 जवानों ने अपनी जान गंवा दी थी। इन जवानों के बलिदान से न सिर्फ हमारा देश सुरक्षित हुआ, बल्कि इसके बाद पीएम मोदी ने एयरस्ट्राइक कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। मैं देश के लिए अपनी जान देने वाले 40 जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing