'दीदी' पर बरसे अमित शाह, बोले- बंगाल का छोटा बच्चा भी खेलता है 'फुटबॉल', आपके 'खेला होबे' से कोई नहीं डरता

By अनुराग गुप्ता | Mar 25, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के झारग्राम में गृह मंत्री अमित शाह ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि झारग्राम हरे भरे जंगल और लाल मिट्टी की भूमि है। आदिवासी भाइयों ने सालों से इस भूमि की संस्कृति संजो कर रखा है। मां, माटी मानुष का नारा देकर दीदी सत्ता में तो आई, लेकिन आपके लिए कुछ नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि आप लोग दीदी को यहां से निकाल दीजिए और मोदी जी के 'कमल' को ले आइए। फिर हर घर में पांच साल के भीतर शुद्ध जल पहुंचाने का हम वादा करते हैं। उन्होंने कहा कि झारग्राम में एक बड़ा एम्स बनाएंगे और आपका इलाज यही होगा, फिर आप लोगों को कोलकाता नहीं जाना पड़ेगा।

खेला होबे से कोई नहीं डरता

उन्होंने कहा कि मैं आपके क्षेत्र की कठिनाइयों को जानता हूं, लेकिन कुछ कठिनाई ऐसी हैं जो पूरे बंगाल की है। दीदी जहां जहां घूमती हैं वहां लोगों और निर्दोष आदिवासियों को डराती हैं- खेला होबे, खेला होबे। उन्होंने कहा कि अरे दीदी आप हमें क्या डराती हो, खेला होबे से हम डर जाएंगे क्या। दीदी आपको मालूम नहीं है, बंगाल का छोटा बच्चा भी फुटबॉल खेलता है, आपके 'खेला होबे' से कोई नहीं डरता। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल के सागर में बोले योगी आदित्यनाथ, 35 दिन बाद शुरू हो जाएगी TMC के गुंडों की उल्टी गिनती 

उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन दीदी के गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है। आप सभी लोग अपने घरों से निकलकर कमल का बटन दबाना। मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि दीदी का एक भी गुंडा आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएगा। इस दौरान उन्होंने नेतूरा में भाजपा कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटकर मारने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तृणमूल के गुंडों ने भाजपा के कार्यकर्ता तारक साहू को पीटकर मार दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा के 123 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को मार दिया गया है।

यहां सुने पूरा संबोधन: 

प्रमुख खबरें

Donald Trump के हाथ लगा सुपर-पावर बिल! रूसी तेल खरीदने वाले देशों की खैर नहीं, भारत और चीन पर मँडराया 100% टैरिफ का खतरा!

PM Narendra Modi करेंगे Cabinet की दो दिवसीय चिंतन बैठक की अध्यक्षता, दिल्ली में मंथन

Jammu and Kashmir Udhampur Encounter | उधमपुर के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

PM Modi Birthday: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई