सपा-बसपा पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह, बोले- जो अपनी पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से नहीं चला पाते वो UP को क्या चलाएंगे

By अनुराग गुप्ता | Jan 27, 2022

नोएडा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में 'प्रभावी मतदाता संवाद' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि साल 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव में मैं फिर से एक बार कहने आया हूं कि पांच वर्ष में भाजपा सरकार ने बहुत कुछ किया है। बदलाव आपको भी महसूस हो रहा है, उत्तर प्रदेश बदल रहा है, युवा आगे बढ़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि माफिया अगर किसी वर्ग विशेष से है, तो उसके खिलाफ तो कभी कार्रवाई ही नहीं हुई। लेकिन आज देखिये आजम खान जेल में हैं, अतीक अहमद जेल में है, मुख्तार अंसारी जेल में है और मुकदमे इतने हैं कि पूरी नोटबुक भी लिखते लिखते समाप्त हो जाए। गृह मंत्री ने कहा कि ये लोग खुलेआम शोषण करते थे, जमीनें कब्जाते थे, फिरौती उगाहते थे, उनकी गैंग चलती थी। लेकिन आज भाजपा के शासन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के लॉ एंड आर्डर को परफेक्ट करके रख दिया है। 

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022: योगी का तंज- वो हज हाउस लाए थे, हम रामलला का मंदिर लाए हैं 

कल्याण सिंह का किया जिक्र

गृह मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि कल ही पद्म पुरस्कार घोषित हुए हमारे नेता कल्याण सिंह जी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। कल्याण जी ने उत्तर प्रदेश में पहली बार माफियामुक्त सुशासन की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि मैंने किसी व्यक्ति को पहली बार हंसते-हंसते त्यागपत्र देते हुए उस जमाने में देखा था, कि अगर राम मंदिर बनता है तो 100 बार मुख्यमंत्री की कुर्सी उस पर कुर्बान है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आपने दो बार सरकार बनाई हैं। मैं आपको गर्व के साथ कहना चाहता हूं कि आपने हमसे जो अपेक्षाएं रखी थी, मोदी जी ने विनम्रता के साथ सारी अपेक्षाओं को पूरा करने का काम किया है।

UP ने सबसे ज्यादा टीका लगाया

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कोरोना में सबसे ज्यादा टीका लगाने वाला राज्य है। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हृदय से बधाई देना चाहता हूं। मोदी जी ने 130 करोड़ लोगों को मुफ्त में टीका लगाने का काम किया है। कुछ लोग थे, जो कहते थे ये भाजपा वालों का टीका है। वो कहते थे मैं टीका नहीं लूंगा लेकिन डरकर टीका ले भी लिया। उन्होंने कहा कि मैं उन नेताओं से पूछना चाहता हूं कि आप जनता से माफी मांगेंगे ? मोदी जी के इरादे फैलादी हैं, कुछ लोग की बातों से हम डरते नहीं हैं।

यहां सुने पूरा संबोधन:- 

प्रमुख खबरें

ई20 पेट्रोल से पांच प्रतिशत तक घट सकती है माइलेज, लेकिन स्वच्छ दहन और ऊर्जा सुरक्षा के लाभ कहीं अधिक: पेट्रोलियम मंत्रालय

Puri Rath Yatra 2026 Full Schedule: जानें किस दिन होगी कौन सी रस्म, ये रहा पूरा 12 दिनों का Calendar

राम मंदिर में ‘चढ़ावा चोरी’ के दोषियों को सजा दिलाने के लिए देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाएगी ‘आप’: अरविंद केजरीवाल

नोएडा में जलभराव के कारण नहीं दिखा नाला, डूबने से 27 वर्षीय युवक की मौत