पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले- भाजपा ने समाजवादी पार्टी की A,B,C,D पर फेर दिया पानी

By अनुराग गुप्ता | Dec 28, 2021

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को हरदोई में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी मैं हरदोई की लिए निकल रहा था, तो कुछ पत्रकारों ने मुझसे पूछा कि अमित भी उत्तर प्रदेश के अंदर क्या होगा ? इस पर मैंने उनको कहा कि हरदोई की रैली देख लो जवाब मिल जाएगा कि उत्तर प्रदेश में क्या होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के भीतर माफियाओं का राज था, लोग अपने घरों से निकलने से डरते थे, मां और बहने सूर्यास्त से पहले घर में पहुंच जाती थी। लेकिन आज 5 साल से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार योगी के नेतृत्व में चल रही है। 7 साल से भाजपा की सरकार केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में चल रही है और पूरे उत्तर प्रदेश से माफियाओं के सफाया हो गया है। 

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को रोकने का बहुत प्रयास किया, मैं आज उनसे कहने आया हूं कि जितनी ताकत है लगा लो, रोक सकते हो तो रोक लो, कुछ ही महीनों में आसमान को छूने वाला प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनने वाला है। भाजपा जो कहती है, वो करती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की A, B, C, D ही उल्टी है। इनके A का मतलब है- अपराध और आतंक, B का मतलब है- भाई-भतीजावाद, C का मतलब है- करप्शन, D का मतलब है- दंगा। भाजपा ने पूरी A,B,C,D पर पानी फेरने का काम किया है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने नगालैंड में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा 

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले इनकम टैक्स विभाग ने रेड लगाई। भाई अखिलेश के पेट मे मचलन हुई कि रेड क्यों लगाई जा रही है, ये राजनीतिक द्वेष के कारण रेड लगाई जा रही है। लेकिन आज उनसे जवाब देते नहीं बनता है। ये समाजवादी इत्र बनाने वाले के यहां से 250 करोड़ रुपये कैश मिले हैं। कोई मुझे बताए कि ये 250 करोड़ किसका है।

यहां सुने पूरा संबोधन:-  

प्रमुख खबरें

Karnataka MLA Yashpal Suvarna के खिलाफ FIR, राहुल गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी और दी Babri Masjid जैसी धमकी

MP में किसान आंदोलन उग्र: MSP पर मूंग खरीद की मांग, CM House पर सुरक्षा बढ़ाई गई

Renewable Energy में ACME Solar का बड़ा धमाका, PFC की ₹3,405 करोड़ की Funding से बदलेगी देश की तस्वीर

सिख धर्म में योग की जगह नहीं, जिसको करना, घर में करे...अकाल तख्त का फरमान