अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोला, CAA विरोधियों को दलित विरोधी करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2020

हुबली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यह साबित करने की शनिवार को चुनौती दी कि संशोधित नागरिकता कानून किसी भी भारतीय मुस्लिम की नागरिकता छीन लेगा। साथ ही उन्होंने गांधी को यह कानून पूरा पढ़ने की सलाह भी दी। सीएए का विरोध कर रहे लोगों को “दलित विरोधी’” करार देते हुए शाह ने कहा कि नये कानून में ऐसी कोई धारा नहीं है जिसके तहत मुस्लिमों की नागरिकता ले ली जाएगी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भ्रम उत्पन्न करने की कोशिश का आरोप लगाया।

Union Home Minister Amit Shah in Hubli: I want to ask those opposing Citizenship Amendment Act, what will you gain by going against dalits who have come from Pakistan, Bangladesh and Afghanistan? Those who are opposing CAA are anti-dalits. #Karnataka pic.twitter.com/Zvv9DoTAMA

शाह ने कहा, “मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं...सीएए पूरी तरह पढ़ें, अगर आपको कुछ भी ऐसा मिले जो भारतीय मुस्लिमों की नागरिकता लेता हो...हमारे संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी आपके साथ चर्चा करने के लिए तैयार हैं।” भाजपा के राष्ट्रव्यापी ‘जन जागरण अभियान’ के तहत सीएए पर यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर देश को धर्म के आधार पर बांटने का आरोप लगाया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जद(एस), बसपा और सपा पर सीएए को लेकर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और कई अन्य भाजपा नेता रैली में शामिल हुए।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।