अमित शाह का कांग्रेस पर वार: हम एक-एक घुसपैठिये को देश से बाहर निकालेंगे

By अंकित सिंह | Nov 06, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर घुसपैठियों को संरक्षण और पनाह देने का आरोप लगाया और ज़ोर देकर कहा कि कांग्रेस के बार-बार के बयानों और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बावजूद, भाजपा देश से हर घुसपैठिए को निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। बेतिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला और उनकी "मतदाता अधिकार यात्रा" को "घुसपैठिया बचाओ यात्रा" बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस अभियान का एजेंडा बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारत की मतदाता सूची में बनाए रखना है।

शाह ने कहा कि आज बिहार का पहले चरण का मतदान हो रहा है, दूसरे चरण का मतदान 11 तारीख को होगा। मैं पूरे बिहार में घूमता-घूमता रामनगर आया हूं। 14 तारीख को सुबह 8 बजे मतगणना होगी और 11 बजते-बजते लालू और राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ फिर से एक बार बिहार में सरकार बनाने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि आप लोग बताओ बिहार की मतदाता सूची से घुसपैठियों को निकालना चाहिए या नहीं निकालना चाहिए?

इसे भी पढ़ें: जीविका दीदियों पर RJD को शाह की दो टूक: '10 हजार वापस लेने की बात भूल जाओ, कोई नहीं छीन पाएगा!'

शाह ने कहा कि अभी अभी राहुल बाबा 'घुसपैठिया बचाओ' यात्रा लेकर निकले थे। उनका कहना है कि घुसपैठिए को मतदाता सूची में रहने दीजिए। जबकि ये घुसपैठिए हमारे युवाओं की नौकरी छीन लेते हैं, गरीबों के राशन में हिस्सेदारी मांगते हैं और देश को भी असुरक्षित करते हैं। मैं आज रामनगर की भूमि से कहना चाहता हूं कि राहुल बाबा आप जितनी यात्रा निकालनी हो निकाल लो, जितनी प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी हो कर लो... भाजपा देशभर से और बिहार से एक-एक घुसपैठिए को निकालने का काम करेगी।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प