खराब मौसम के कारण नोएडा नहीं पहुंच सके अमित शाह, फोन से जनसभा को संबोधित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नेगौतमबुद्ध नगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी महेश शर्मा के समर्थन में शनिवार को फोन से लोगों को संबोधित किया। वह खराब मौसम के कारण यहां व्यक्तिगत रूप से नहीं पहुंच सके।

शाह आज दिन में तमिलनाडु और राजस्थान में चुनावी सभाओं में व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए थे और शाम को उन्हें नोएडा पहुंचना था। दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में खराब मौसम के कारण शाह नोएडा नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने एक संक्षिप्त टेलीफोन कॉल के माध्यम से जनसभा को संबोधित किया और मतदाताओं से नरेन्द्र मोदी को तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा उम्मीदवार को वोट देने की अपील की।

शाह ने कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों के दौरान, मोदी ने देश में गरीबों के कल्याण से लेकर शहरी और बुनियादी ढांचे के विकास तक कई मुद्दों पर काम किया है। महेश शर्मा और नरेन्द्र मोदी की टीम को नोएडा में एक हवाई अड्डा मिला और क्षेत्र कई राजमार्गों से जुड़ा। शर्मा ने नोएडा के व्यापक विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

प्रमुख खबरें

Imran Khan से मिले PTI वकील, Adiala Jail में अदालती मामलों पर चार घंटे मंथन

कर्नाटक सरकार SC और ST आरक्षण बढ़ोतरी रद्द करने के खिलाफ पहुंची Supreme Court

Baghpat में राष्ट्रपति के अंगरक्षक को गोली मारने वाले दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम

Darbhanga में आभूषण कारोबारी से लूट, पूर्व BJP पदाधिकारी समेत पांच गिरफ्तार