Karnataka के हासन जिले में अमित शाह ने किया मेगा रोड-शो, कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप

By अंकित सिंह | Apr 24, 2023

कर्नाटक चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हासन जिले के सकलेशपुर में रोड शो किया। इस दौरान वह लोगों का अभिवादन करते नजर आए। अमित शाह के रोड-शो में लोगों की भारी भीड़ भी देखने को मिली। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि इस बार हम यहां 4 सीट जीतकर बहुत आगे जा रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस का जातीवादी चरित्र है। शाह ने कहा कि भाजपा लिंगायत, वोक्कालिगा, SC/ST सबको साथ में लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा को चुनने जा रही है। उन्होंने बार-बार कहा कि कांग्रेस को निश्चित ही करारी हार मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में जीती भाजपा तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री? जानें CM बसवराज बोम्मई का जवाब

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस आज भी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। कांग्रेस द्वारा मुसलमानों को दिया गया चार प्रतिशत आरक्षण भाजपा ने समाप्त कर दिया है और उसने लिंगायत, वोक्कालिगा, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण बढ़ा दिया है। चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट में एक विशाल रोड शो करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए, पूर्व भाजपा प्रमुख ने कहा कि राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वे एक बार फिर मुसलमानों के लिए आरक्षण लाएंगे। शाह ने लोगों से पूछा क्या वे मुस्लिम आरक्षण वापस चाहते हैं? साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार से पूछना चाहता हूं, आप एक बार फिर मुस्लिम आरक्षण लाने के बारे में बोल रहे हैं, लेकिन आप किसका हिस्सा कम कम करेंगे? कर्नाटक के लोगों को जवाब दें, क्या आप वोक्कालिगा या लिंगायत या एससी/एसटी के आरक्षण को कम करेंगे?’’ 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप