Karnataka में जीती भाजपा तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री? जानें CM बसवराज बोम्मई का जवाब

Basavaraj Bommai
ANI
अंकित सिंह । Apr 24 2023 2:48PM

बसवराज बोम्मई ने जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी ने भाजपा में सभी शक्तियों का आनंद लिया और वे बाद में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पार्टी के लिए अगला सीएम चेहरा बनने की संभावना पर बात की है। उन्होंने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि 'मैंने कभी नहीं कहा कि मैं ही सीएम बनूं, ये फैसले आलाकमान लेता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आलाकमान सभी मुद्दों से अवगत है और परिणाम के बाद यह तस्वीर में आ जाएगा।' बसवराज बोम्मई का यह बयान तब आया है जब राज्य में 10 मई को चुनाव होने वाले हैं और 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित होंगे। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने क्यों छेड़ा है जातीय जनगणना का राग, कर्नाटक या फिर लोकसभा चुनाव पर है नजर ?

बसवराज बोम्मई ने जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी ने भाजपा में सभी शक्तियों का आनंद लिया और वे बाद में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें राज्य के लोग स्वीकार नहीं करेंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत की। बोम्मई ने कई निर्वाचन क्षेत्रों में रोड शो किए। बैंगलोर में यलहंका, डोड्डाबल्लापुर नेलमंगला और तुमकुर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Amul-Nandini को भावनात्मक मुद्दा बनाया गया, अमूल कांग्रेस शासन के दौरान कर्नाटक आया: Nirmala Sitharaman

इससे पहले बसवराज बोम्मई ने कहा था कि जगदीश शेट्टर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह शेट्टर के कांग्रेस में शामिल होने के फैसले से हैरान हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टर ने हुबली-धारवाड़ (मध्य) विधानसभा सीट से चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर भाजपा छोड़ दी। वह निवर्तमान विधानसभा में इसी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बोम्मई ने शेट्टर के इन आरोपों को खारिज कर दिया कि भाजपा में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला और उन्हें हटाने के लिए साजिश रची गयी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़