गृह मंत्री अमित शाह ने सौरव गांगुली के साथ रात्रिभोज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2022

कोलकाता| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली के साथ उनके दक्षिण कोलकाता स्थित आवास पर रात्रिभोज किया। भाजपा के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रात्रिभोज के संबंध में पूछे गए सवाल पर बीसीसीआई प्रमुख गांगुली ने संवाददाताओं से कहा कि इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगायी जा रही हैं लेकिन रात्रिभोज का आयोजन इसलिए किया गया क्योंकि वह शाह के पुराने परिचित हैं।

रात्रिभोज के दौरान परिवार के करीबी सदस्य ही उपस्थित रहे। इस दौरान सौरव गांगुली के अलावा उनकी पत्नी डोना, क्रिकेटर के बड़े भाई और भाभी मौजूद रहे। वहीं, शाह के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वपन दासगुप्ता, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी उपस्थित रहे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

अपनी ही कोम के खून से खेल रहा Islamic State, इस्लामाबाद को धमाकों से दहरलाने की ली जिम्मेदारी

Nokia की भारत में धांसू वापसी! Chennai में खुला दुनिया का सबसे बड़ा R&D सेंटर, 100G Network पर होगा काम

T20 World Cup 2026 | गुरु-चेले का स्वैग! टॉस सूर्या का, फैसला रोहित शर्मा का- सोशल मीडिया पर वायरल हुई मज़ेदार बातचीत | Video

शाहिद कपूर की O Romeo को Court से बड़ी राहत, फिल्म की Release का रास्ता हुआ साफ