By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2022
मुंबई| राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली की सांप्रदायिक दंगों से रक्षा नहीं कर सके।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर दिल्ली में कुछ भी होता है तो संदेश पूरी दुनिया में जाता है। विश्व कल्पना करेगा कि दिल्ली में अशांति है। आप सत्ता में हैं लेकिन आप दिल्ली को नहीं संभाल सकते।’’ पवार ने हुगली में हुए दंगों को लेकर कर्नाटक की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की दुकानों और उनके मालिकों का उल्लेख होर्डिंग पर किया गया हैं। साथ ही यह भी लिखा गया है कि लोगों को ऐसी दुकानों से खरीदारी नहीं करनी चाहिए। यह तस्वीर उन राज्यों में आम है जहां पर भाजपा सत्ता में है।