दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के बॉलीवुड सितारे, Riteish Deshmukh से लेकर Sonakshi Sinha ने उठाए सवाल

By एकता | Jul 21, 2026

सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के संसद मार्च के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस घटना के बाद बॉलीवुड के कई सितारों का गुस्सा सोशल मीडिया पर साफ नजर आ रहा है। रितेश देशमुख, वीर दास, विजय वर्मा और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों ने छात्रों का समर्थन करते हुए इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। 

इसे भी पढ़ें: छात्रों के साथ जो हुआ गलत हुआ, Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के DILJIT DOSANJH

वीर दास ने कलाकारों के 'पाखंड' पर साधा निशाना

स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्टर वीर दास ने अपने ट्वीट में बिना किसी का नाम लिए कलाकारों के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि अगर आप एक लाइव परफॉर्मर हैं और फिर भी देश के युवाओं के मुद्दों पर चुप रहते हैं, तो बाद में उन्हीं युवाओं को अपने शो के टिकट बेचना पाखंड है। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना यह पोस्ट डिलीट कर दिया। लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा अब किसी राजनीति या पार्टी का नहीं, बल्कि सीधे तौर पर युवाओं का है।

विजय वर्मा ने ट्रोल को कहा, चुपचाप भी अनफॉलो कर सकते हो

अभिनेता विजय वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रोटेस्ट की कई तस्वीरें और वीडियो री-पोस्ट किए। एक तस्वीर में पुलिसकर्मी को लाठी उठाए देखा जा सकता है, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में अपनी फिल्म Eeb Allay Ooo! का जिक्र किया।  इसके साथ ही, उन्होंने उन लोगों को भी करारा जवाब दिया जो उनके इस स्टैंड के कारण उन्हें अनफॉलो करने की धमकी दे रहे थे। विजय ने कूल अंदाज में लिखा, "चुपचाप भी अनफॉलो कर सकते हो.. सब बताना नहीं होता।"  

इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 का नया गाना 'ये आवारापन' रिलीज़, Arijit Singh की आवाज़ और Emraan Hashmi का वही पुराना अंदाज़

सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, पूरे देश का दिल टूटा है

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी सोमवार को हुए इस घटनाक्रम की दिल दहला देने वाली तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपनी संवेदनाएं और गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा,  "20 जुलाई को बहुत से लोगों की हड्डियां टूटीं और एक पूरे देश का दिल टूटा। याद रखना।"

प्रमुख खबरें

Satwik Chirag चीन मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे, मलेशियाई जोड़ी को तीन गेम में हराया

Ukraine War: शांति वार्ता के लिए Moscow में अमेरिकी दूतों से मिले पुतिन, कीव पर हमले 72 घंटे रोके

Kremlin में अमेरिकी दूतों से मिले Putin, कीव पर 72 घंटे हमले रोकने का दिया आदेश

Ayodhya Court ने Ram Mandir दान चोरी केस में 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई