बिजली संकट पैदा होने की आशंकाओं के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्च स्तरीय बैठक, प्रह्लाद जोशी समेत कई मंत्री रहे मौजूद

By अनुराग गुप्ता | Apr 19, 2022

नयी दिल्ली। देशभर में बिजली संकट पैदा होने की आशंकाओं के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, बिजली मंत्री आरके सिंह, कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे। इस बैठक में कोयला संकट के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। 

इसे भी पढ़ें: कोयला खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज 

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि बैठक गृह मंत्रालय में हुई जिसमें देश में चल रहे कोयले और बिजली की स्थिति के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई। माना जा रहा है कि एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में चार मंत्रियों ने बिजली संयंत्रों को कोयले की उपलब्धता और वर्तमान बिजली मांगों पर चर्चा की।

आपको बता दें कि अखिल भारतीय बिजली इंजीनियर महासंघ (एआईपीईएफ) ने देशभर के कोयला-आधारित बिजली उत्पादन संयंत्रों में कोयले की समुचित आपूर्ति नहीं होने से आने वाले दिनों में बिजली संकट पैदा होने की आशंका जताई। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से केंद्रीय गृह मंत्री ने मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बदलाव को कोयला खान कर्मियों को नया कौशल प्रदान करना जरूरी : रिपोर्ट

कई विद्युत स्टेशनों में गंभीर स्थिति में है कोयला भंडार

एआईपीईएफ के प्रवक्ता वीके गुप्ता ने बताया था कि तापीय विद्युत संयंत्रों को कोयले की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित न किए जाने पर देश को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। बयान में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) की नवीनतम दैनिक कोयला रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि घरेलू कोयले का इस्तेमाल करने वाले कुल 150 ताप-विद्युत स्टेशनों में से 81 में कोयले का भंडार गंभीर स्थिति में है। निजी क्षेत्र के ताप विद्युत संयंत्रों की स्थिति भी उतनी ही खराब है, जिनके 54 में से 28 संयंत्रों में कोयले का भंडार गंभीर स्थिति में है।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड