Cyclone Tauktae : गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवाती तूफान को लेकर सीएम-मंत्रियों के साथ की बैठक

By रेनू तिवारी | May 16, 2021

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवाती तूफान तौकते (Cyclone Tauktae) से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए संबंधित राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों / एजेंसियों की तैयारियों का आकलन करने के लिए, गुजरात, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों और दमन और दीव और दादरा नगर हवेली के प्रशासक के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। 

 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक कर चक्रवात तौकते के लिए महाराष्ट्र की तैयारियों पर चर्चा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: फिरोजाबाद में तैनात दो सरकारी चिकित्सकों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत 

चक्रवात तौकतs के प्रभाव से गोवा मेडिकल कॉलेज में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। जीएमसी में कोविड -19 रोगियों का इलाज करने वाले वार्ड वर्तमान में बैकअप बिजली आपूर्ति के साथ काम कर रहे हैं। तूफान के कारण क्षेत्र में कई पेड़ उखड़ गए हैं, जिससे 33 केवी लाइन प्रभावित हुई है। अस्पतालों में इलाज करा रहे और ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता वाले कोविड -19 रोगियों को ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति की आवश्यकता है। 

 

प्रमुख खबरें

CWG 2026 जश्न के बीच भारत का गलत नक्शा देखकर भड़कीं Lovlina Borgohain, रेस्टोरेंट से की शिकायत

Broad Peak से बरामद हुआ Nims Dai का शव, बचाव टीम ने शुरू किया शवों को नीचे लाने का काम

Mirabai Chanu और CWG Medalists का IGI Airport पर भव्य स्वागत: अब Asian Games में तिरंगा लहराने की तैयारी

IndiGo Global Ambitions: ए350 विमानों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार करेंगे Willie Walsh और राहुल भाटिया