गृह सचिव भल्ला ने दिल्ली में स्थिति की जानकारी गृहमंत्री शाह को दी, बैठक में कई अधिकारी हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2021

नयी दिल्ली। केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने मंगलवार को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड से जुड़ी स्थिति की जानकारी गृह मंत्री अमित शाह को दी। गौरतलब है कि किसानों की ट्रैक्टर परेड आज कई जगहों पर हिंसक हो गयी जिसके कारण पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। किसानों का एक समूह आज लाल किला भी पहुंच गया जहां उन्होंने किले के गुंबदों पर झंडे फहराये। इसके बाद यह बैठक हुई है। 

इसे भी पढ़ें: सरकार ने दिल्ली-NCR में किसानों के प्रदर्शन वाले स्थानों पर इंटरनेट सेवाएं की बंद 

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवा पर अस्थाई रोक लगा दी है। लाठी-डंडे, हाथों में तिरंगा और यूनियन का झंडा लिए हजारों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टरों पर सवार होकर अवरोधक तोड़े और विभिन्न रास्तों से दिल्ली में प्रवेश करने के बाद लाल किला पहुंच कर उस ध्वज स्तंभ पर झंडा फहराया जहां 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं।

प्रमुख खबरें

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए