हिमाचल में बोले अमित शाह, लोकतंत्र के अंदर वोट उसी को देना चाहिए, जो जनता के काम का हिसाब दे

By अभिनय आकाश | Nov 02, 2022

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल को धुआं मुक्त बनाने का काम किया। बिलासपुर में एम्स का निर्माण किया गया। चम्बा, नाहन और हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज का उन्नयन किया गया। 48 अस्पतालों में मोदी जी ने ऑक्सीजन प्लांट बनाने सहित विकास के कई काम किये। हिमाचल प्रदेश को वंदे भारत ट्रेन दिया। सोलन में मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने का काम किया। ऊना में बल्क ड्रग फार्मा पार्क बनाने का काम किया। चंबा, नाहन,  हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज का उन्नयन किया।

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत ने दिया राजनीति में आने के संकेत, हिमाचल की इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव!

लोकतंत्र के अंदर वोट उसी को देना चाहिए जो जनता के काम का हिसाब भी दे। मैं आज आपके सामने, नरेन्द्र मोदी सरकार और जयराम सरकार के कामों का हिसाब देने आया हूं। कांग्रेस के राहुल बाबा तो धर्मशाला आएंगे नहीं, लेकिन उनकी पार्टी के लोग जरूर आएंगे। मेरा आप सबसे निवेदन है कि उनसे हिसाब जरूर मांगिएगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi का बड़ा Vision: 2035 तक Indian Space Station और 2040 तक चंद्रमा पर भारतीय Astronaut का लक्ष्य

National Film Awards केवल Delhi में हों, Gujarat शिफ्ट करने पर बोलीं Supriya Sule

Ultraviolette तमिलनाडु के Hosur में 779 करोड़ रुपये से लगाएगी नया EV प्लांट

Gulzar Singh Suicide: चन्नी बोले- Punjab FM Harpal Cheema इस्तीफा दें और उन्हें तुरंत Arrest किया जाए