राजनाथ ने की राफेल की पूजा तो कांग्रेस को हो रही तकलीफ: अमित शाह

By अंकित सिंह | Oct 09, 2019

हरियाणा के कैथल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया। अमित शाह ने कहा कि अभी-अभी चुनाव शुरू हुआ है और हमारे विरोधियों को मालूम ही नहीं पड़ रहा कि चुनाव की शुरुआत पूरब से करें, पश्चिम से करें, उत्तर से करें या दक्षिण से करें उनके पास कोई दिशा नहीं है। शाह ने कहा कि कल विजयादशमी थी, जो बुराई पर अच्छाई की प्रतीक है और यह शस्त्र पूजन करके मनाई जाती है। मैं देश के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को बधाई देता हूं कि कल के ही दिन उन्होंने राफेल को हमारी वायुसेना में शामिल करके, देश कि सुरक्षा को सुदृढ़ करने का काम किया है। 

इसे भी पढ़ें: पेहोवा विधानसभा: इनेलो और कांग्रेस का गढ़ तोड़ने के लिये भाजपा ने खिलाड़ी को चुनाव में उतारा

शाह ने कहा कि जब भी हरियाणा में सरकार बनती थी वो विशेष जातियों के लिए बनती थी। एक सरकार आती थी तो वो एक जाति का काम करती थी, दूसरी आती थी दूसरी जाति का काम करती थी। मनोहर लाल खट्टर सरकार ऐसी बनी जिसकी कोई जाति नहीं है, ये सरकार हर हरियाणा वासियों की सरकार है। हरियाणा देश भर में बदनाम था कि यहां बेटियां कम जन्म लेती हैं। प्रधानमंत्री जी यहां आएं और उन्होंने अपील की 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' हरियाणा का नारा बनना चाहिए।आज हरियाणा ने 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' अभियान को सार्थक कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा