एक्शन में अमित शाह, भाजपा की चुनाव तैयारियों का लिया जायजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक के जरिये पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों के साथ चुनाव रणनीति पर चर्चा की और लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया।  पार्टी की तरफ से जारी बयान के अनुसार 12 फरवरी से दो मार्च तक पार्टी के ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार ’ अभियान के तहत देशभर में पांच करोड़ घरों पर भाजपा के झंडे लगाये जाएंगे।

शाह ने प्रदेश अध्यक्षों से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक अपने-अपने घरों पर झंडे लगायेंगे। उन्होंने नेताओं के साथ चुनाव रणनीति पर भी चर्चा की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों और सभी प्रदेश इकाइयों के महासचिवों (संगठन) ने भी इस संवाद में हिस्सा लिया।

प्रमुख खबरें

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी