Amit Shah ने जारी की ऐसी अधिसूचना, कांग्रेस चाहकर भी इसे कभी भूल नहीं पाएगी

By अभिनय आकाश | Jul 12, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घोषणा की कि 25 जून, जिस दिन 1975 में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लगाया गया था, को अब से 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। एक्स पर पोस्ट करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही मानसिकता का निर्लज्ज प्रदर्शन करते हुए देश पर आपातकाल लागू करके हमारे लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया। लाखों लोगों को बिना किसी गलती के सलाखों के पीछे डाल दिया गया और मीडिया की आवाज़ दबा दी गई।  भारत सरकार ने हर साल 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कहना है, यह दिन उन सभी लोगों के व्यापक योगदान को याद करेगा जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को सहन किया था।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand के पलायन और अकेलेपन की दर्दभरी दास्तान, Vinod Kapri की फिल्म Pyre का इमोशनल ट्रेलर रिलीज़

TVK की नवनिर्वाचित विधायक Maragatham Kumaravel और P Sathyabama ने ली शपथ

CBI की FIR बरकरार, CM मान के OSD की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Udhayanidhi Stalin का CM Vijay पर तीखा हमला, पूछा- आखिर Reels Government क्यों फैला रही अराजकता?