Amit Shah इंदौर में कांग्रेस पर बरसे, कहा- डबल इंजन सरकार राज्य को आगे ले जाएगी

By रितिका कमठान | Jul 30, 2023

मध्यप्रदेश में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंदौर में चुनावी अभियान की शुरुआत की है। चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने इंदौर में भाजपा के संभागीय सम्मेलन से की है। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा है। अमित शाह ने इस दौरान उन्होंने कई नेताओं पर जमकर निशाना साधा है।

धारा 370 को लेकर कांग्रेस पर प्रहार

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार के दौरान ही पाकिस्तान से आलिया, जमालिया तक आते थे। गोलियां चलाई जाती थी मगर पाकिस्तान को कुछ नहीं कहा जाता था। हमारी सरकार ने सेना का मनोबल बढ़ाया और पाकिस्तान में घुसकर उनके आतंकियों का सफाया किया गया। ये सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति की बदौलत हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने धारा 370 को वर्षों से पाला हुआ था, जिससे हमने जम्मू कश्मीर को छुटकारा दिलवाया है। इससे जम्मू कश्मीर देश की मुख्यधारा से जुड़ा है।

कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि राज्य को कांग्रेस पार्टी ने कबाड़ बनाकर रखा था। डेढ़ साल में केंद्र सरकार की योजनाओं को ठप किया गया। किसान सम्मान निधि नहीं ली गई। उस समय राज्य भर में दलालों और घूसखोरों का बोलबाला था। लाडली बहनें भी तभी तक हैं जब तक हमारी सरकार है। इस संबंध में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश पार्टी तब जीत जाएगी जब मालवा पर कब्जा होगा। कांग्रेस पार्टी की सरकार के दौरान कार्यकर्ताओं को भी प्रताड़ित किया गया था। कांग्रेस पार्टी चुनाव हारने के बाद बदला लेने में जुटी है। बता दें कि सभा में अलग-अलग जिलों से आए जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Duleep Trophy: East Zone की खिताबी जीत तय! Ishan Kishan के तूफान से South Zone पर 584 रन की बढ़त

Tanya Chaudhary ने हैमर थ्रो में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, Avinash Sable भी जीते

Global Chess League: Viswanathan Anand की खराब फॉर्म पर Arjun Erigaisi ने किया बचाव

Shafali Verma के 64 रन से Womens Asia Cup सेमीफाइनल में भारत ने बनाए 149 रन