भाजपा की सरकार बनाओ, जिन्होंने पैसा लूटा उन्हें उल्टा लटका देंगे... Jharkhand में JMM-Congress पर बरसे Amit Shah

By अंकित सिंह | Nov 12, 2024

गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के झरिया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के महान नेता मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि है। मालवीय जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान दिया और साथ ही बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना भी की। मैं आज मालवीय जी को प्रणाम करके आप सबकी ओर से श्रद्धांजलि देता हूं। उन्होंने लोगों से कहा कि आने वाली 20 तारीख को आप सभी को वोट देना है। आपका एक एक वोट झारखंड का भविष्य तय करने वाला है।

कांग्रेस और JMM पर हमला जारी रखते हुए शाह ने कहा कि इन्होंने ने 1 हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला किया, भूमि घोटाला किया, खनन घोटाला किया, सेना की जमीन भी कब्जा ली, हजारों करोड़ का शराब का घोटाला किया। ये घोटाला करने वाली सरकार है। राहुल गांधी पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा खटाखट-खटाखट  घोषणाएं करते हैं, जो पूरी नहीं होती। अब आप भी ना बोल रहे हैं और राहुल बाबा की पार्टी के अध्यक्ष खड़गे जी भी कह रहे हैं कि कुछ पूरा नहीं होने वाला। लेकिन मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है। एक-एक गारंटी को पूरा करने का काम हम करेंगे।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में भाजपा के घृणा अभियान का उल्टा असर हुआ : कांग्रेस

शाह ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस आरक्षण विरोधी पार्टी है। ये देश के पिछड़ों, दलितों का आरक्षण समाप्त करके मुसलमानों को देना चाहते हैं। आप चिंता मत कीजिये, जब तक मोदी जी की सरकार है तब तक ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि उनका (जेएमएम-कांग्रेस) मानना ​​है कि उन्होंने जनता का पैसा लूट लिया है और कुछ नहीं होगा। यहां भाजपा की सरकार बनाओ, जिन्होंने पैसा लूटा है उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त