प्याज की आसमान छूती कीमतों को लेकर अमित शाह ने की बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्याज की आसमान छूती कीमतों के बारे में चर्चा करने के लिये केंद्रीय मंत्रियों तथा शीर्ष अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की। उन्होंने कीमतों को काबू करने के लिये आयात के जरिये प्याज की घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुये कहा कि इस बैठक में रेल मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भाग लिया। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान स्वास्थ्य कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके।

इसे भी पढ़ें: संसद भवन की कैंटीन में अब नहीं मिलेगा सस्ता खाना, सब्सिडी छोड़ने को राजी हुए सांसद

सूत्रों के अनुसार, सचिव ने कहा कि आयातित प्याज के जल्दी पहुंचने के लिये ठेके देने तथा ध्रुमीकरण संबंधी प्रावधानों को आसान किया गया है। एमएमटीसी को दो विशेष देशों के लिये तथा एक वैश्विक ठेके देने का निर्देश दिया गया है। ये तीनों ठेके पांच-पांच हजार टन के होंगे। उन्होंने कहा कि खुदरा तथा थोक विक्रेताओं के लिये भंडारण की सीमा को और घटाकर क्रमश: पांच टन व 25 टन कर दिया गया है। इसके साथ ही प्याज का निर्यात रोक दिया गया है और सुरक्षित भंडारों के जरिये उपलब्धता बेहतर की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्याज की खुदरा कीमतें लगभग पूरे देश में सौ रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर चुकी हैं। कुछ शहरों में इसका खुदरा भाव डेढ़ सौ रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

प्रमुख खबरें

पूर्वी चंपारण में Pakistan आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध Seraj Alam को पुलिस ने पकड़ा

Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता Ram Govind Chaudhary पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान संग हुआ अंतिम संस्कार

PAU Ludhiana में भगत सिंह जयंती पर होगा Jashn-e-Inquilab, CM मान भी रहेंगे मौजूद

Mann Ki Baat: नशा-मुक्त भारत के लिए जन भागीदारी का आह्वान अहम, बोले Pramod Sawant