रिकॉर्ड ऊंचाई पर पेट्रोल-डीजल के दाम, अमित शाह ने की प्रधान से मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2018

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की। पेट्रोल और डीजल के दाम नई ऊंचाई पर पहुंचने के बीच यह मुलाकात हुई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बैठक में क्या बातचीत हुई। यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा मुख्यालय में हुई। प्रधान से इस बारे में जानकारी को लेकर अभी संपर्क नहीं हो पाया।

सूत्रों के अनुसार ओड़िशा में विधानसभा चुनाव और ईंधन के दाम में तेजी का विषय दोनों नेताओं के बीच चर्चा का विषय हो सकता है। ओड़िशा में विधानसभा चुनाव 2019 में होने हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 72.83 रुपये लीटर पर पहुंच गयी है। वहीं मुंबई में पेट्रोल का भाव 88.12 रुपये लीटर तथा डीजल 77.32 रुपये लीटर पर पहुंच गया है।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir: पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवानों के घायल होने की आशंका

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग इलेवन

Prajwal Revanna Sex Scandal: अपहरण मामले में फंसे प्रज्वल के पिता, एचडी रेवन्ना को SIT ने किया गिरफ्तार

20 साल बाद संजय निरुपम की हुई घर वापसी, महायुति को कितना होगा फायदा?