उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर शाह के साथ भाजपा नेताओं ने की बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

नयी दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदरानाथ दौरे से पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं की यहां एक बैठक हुई, जिसमें उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई नेता व पदाधिकारी शामिल हुए।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। साथ ही शाह ने प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की

शाह ने पिछले हफ्ते उत्तराखंड का दौरा किया था और कहा था कि राज्य में सभी मोर्चों पर विकास हुआ है। उन्होंने राज्य की जनता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी को हर घर में समृद्धि लाने के लिए एक और जनादेश देने की अपील की थी।

उन्होंने कहा था कि केदारनाथ के पुनर्निर्माण के लिए मोदी के ‘विजन’ के अनुरूप मंदिर और उसके आसपास ऐसे विकास कार्य किए गए, जो पहले कभी नहीं देखे गए।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री की पांच नवंबर को होने वाली केदारनाथ यात्रा को भक्तिमय बनाने के लिए ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की योजना बनाई है, जिसमें चारों धाम, 12 ज्योर्तिलिंगों और देश के प्रमुख मंदिरों में साधुओं को आमंत्रित किया जाना शामिल है।

इसे भी पढ़ें: मोदी ने हिंदू विरासत माह संपन्न होने पर अमेरिका के विश्व हिंदू परिषद को बधाई दी

प्रधानमंत्री पांच नवंबर को केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद वह आदि शंकराचार्य की समाधि का उद्घाटन करेंगे। वह आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश