'पथराव की घटना अब दिखाई नहीं देती', J&K पर बोले Amit Shah- पाकिस्तान-हुर्रियत ने नहीं, युवाओं से करेंगे चर्चा

By अंकित सिंह | Aug 09, 2023

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने आज संसद में जम्मू-कश्मीर की वर्तामान स्थिति पर बड़ी जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर से आज से लगभग चार साल पहले धारा 370 हटाने का काम नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किया गया। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर को आतंकवाद से पूरी तरह मुक्त कराने के लिए लगातार काम किया है। लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, हम हुर्रियत, जमीयत और पाकिस्तान से नहीं बल्कि कश्मीर घाटी के युवाओं से बात करेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारी नीतियों के कारण 2014 के बाद से कश्मीर में स्थिति बदल गई है।

इसे भी पढ़ें: Manipur को लेकर संसद में अमित शाह ने दी पूरी जानकारी, बताया कैसे शुरू हुई थी हिंसा, शांति के लिए अब क्या हो रहा

शाह ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर आतंकवादियों का जनाजा नहीं निकाला जाता है क्योंकि जो जहां मारा जाता है वहीं दफन किया जाता है। उनका कहना था, ‘‘ क्या पथराव की घटना टीवी पर दिखाई देती है? नहीं दिखाई देती है क्योंकि पथराव बंद हो गया।’’ उन्होने कहा, ‘‘कश्मीर पर शासन किसने किया? तीनों परिवारों ने शासन किया। महबूबा मुफ्ती का परिवार, फारूक अब्दुल्ला का परिवार और गांधी परिवार। लेकिन ये लोग पंचायत चुनाव नहीं करा सके।’’ 

प्रमुख खबरें

Bhuvneshwar Kumar की टीम इंडिया में वापसी, सितांशु कोटक ने अनुभव और IPL फॉर्म को बताया वजह

GST काउंसिल की बैठक में हुए कई बड़े फैसले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी बड़ी जानकारी

Rahul Gandhi के प्रदर्शन का समर्थन करने पर घिरे CM Satheesan, Kerala BJP ने मांगा इस्तीफा

Allahabad High Court ने शुरू किया Mediation अभियान, 31 दिसंबर तक सुलझेंगे लंबित केस