Ram Mandir पर बोले अमित शाह, कांग्रेसी इसको कोर्ट में उलझा रहे थे, मोदी के आने के साथ ही SC का फैसला आया

By अंकित सिंह | Jan 05, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण को लेकर लगातार उलझाने पैदा की है। दरअसल, अमित शाह आज त्रिपुरा में हैं। त्रिपुरा में उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए कि नहीं बनना चाहिए, जबसे बाबर तोड़ कर गया तब से और जब से देश आजाद हुआ तब से, कांग्रेसी इसको कोर्ट के अंदर उलझा रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। शाह ने कहा कि मोदी जी ने उसी दिन राम मंदिर का भूमि पूजन पूरा कर मंदिर निर्माण शुरू कराया। 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर तैयार मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमने कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया, कांग्रेस कहती थी खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन कश्मीर में शांति का वातावरण बन गया है।

इसे भी पढ़ें: 'Congress का दूसरा नाम भ्रष्टाचार, कमीशन, जातिवाद', JP Nadda बोले- ये भाई को भाई से लड़ाते हैं

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि त्रिपुरा 21 जनवरी को अपना 50वां स्थापना दिवस मनाएगा। राज्य के इतिहास के 5 दशकों में से लगभग 3 दशकों में कम्युनिस्टों का शासन देखा गया। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्टों के शासन के दौरान त्रिपुरा ने जिस हिंसा और घुसपैठ का अनुभव किया, वह बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से गायब हो गई है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 'चलो पलटाई' का मंत्र दिया था, और त्रिपुरा के लोगों ने राज्य से कम्युनिस्टों के शासन को उखाड़ फेंक कर पूरी लगन से इसका पालन किया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में त्रिपुरा में भाजपा ने जो विकास किया है, वह सिर्फ एक शुरुआत है - सिर्फ एक ट्रेलर है, और यह मत भूलिए कि 'पिक्चर अभी बाकी है'!

प्रमुख खबरें

बंगला साहिब में Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के CM Bhagwant Mann, लगाया बड़ा आरोप

Manipur के पहाड़ी जिलों में ताजा झड़पें, 9 लोगों की मौत के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

मेट्रो में सफर, मंदिर में पूजा और आईआईटी मद्रास का दौरा, ऐसा रहेगा PM Modi का चेन्नई दौरा

Riyadh Airport पर मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत, भारत ने कहा- आम लोगों को निशाना बनाना बंद हो