Amit Shah on Stock Market: शेयर बाजार 4 जून को छूएगा नई ऊंचाइयां, Amit Shah ने किया दावा

By रितिका कमठान | May 13, 2024

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि तीसरी बार देश में मोदी सरकार बनने जा रही है। चुनाव के नतीजे आने वाले दिन यानी 4 जून को शेयर बाजार नई ऊंचाइयों को छुएगा। लोकसभा चुनाव देश भर में जारी है, जिसके नतीजे चार जून को आएंगे। वहीं चार जून को स्टॉक मार्केट नया इतिहास रचने वाला है। स्टॉक मार्केट नई ऊंचाइयों को छूएगा।

अमित शाह ने कहा कि देश में स्ठाई सरकार होने के कारण शेयर मार्केट में ऊछाल आता है। शेयर मार्केट की चाल काफी अच्छी हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सत्ता में लौटने वाले है। मार्केट को इसके बाद मजबूत सपोर्ट मिलेगा। चुनाव के संबंध में अमित शाह ने दावा किया कि बीजेपी अब तक हुए तीन चरणों के मतदान में 190 सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी को शानदार बढ़त पहले ही मिल चुकी है। पार्टी पूर्वी क्षेत्र और पश्चिम बंगाल में भी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। गौरतलब है कि सेंसेक्स इस महीने में तीन प्रतिशत तक नीचे गिर चुका है। सेंसेक्स इस दौरान 2600 अंक नीचे गिरा है। वहीं 30 अप्रैल को 74,482 के स्तर पर बंद हुआ था। 

 

ऐसा रहा सेंसेक्स का हाल

स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को भारी उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई सेंसक्स 111 अंक से अधिक की बढ़त में रहा। एनएसई निफ्टी में भी तेजी रही। मुख्य रूप से एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में लिवाली से बाजार लाभ में रहा। शुरुआती गिरावट से उबरते हुए तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 111.66 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,776.13 अंक पर बंद हुआ।

प्रमुख खबरें

Next Generation Corvette से लैस होगी Indian Navy, ₹53,866 करोड़ की डील से मिलेगा रोजगार

Muzaffarpur में PNG पाइपलाइन फटने से धमाका, 1 की मौत और 6 घायल

सुबह थकान और पेट फूलना Fatty Liver Disease का शुरुआती संकेत, न करें नजरअंदाज

Pakistan में अमेरिकी कंपनियों का LNG प्रोजेक्ट पर 4.4 अरब डॉलर निवेश का प्लान