'तिरंगा उत्सव' कार्यक्रम में शामिल हुए अमित शाह, बोले- PM मोदी के नेतृत्व में नये भारत का हो रहा निर्माण

By अंकित सिंह | Aug 02, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'तिरंगा उत्सव' और 'हर घर तिरंगा' गान के वीडियो लॉन्च कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन पिंगली वेंकैया जी की 146वीं जयंती पर हुआ था। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि आज मैं सभी से अपील करता हूं कि आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिया है इसके अंतर्गत देश का हर व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा फहराए, इससे हर भारतीय को गौरव होगा। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में कोई भी समस्या हो, जब तक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बयान नहीं आता, दुनिया कभी भी समस्या पर अपना विचार तय नहीं करती। ये दिन देखने के लिए ही तो लाखों-लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया था।

उन्होंने आगे कहा कि ये घर-घर तिरंगा कार्यक्रम दुनिया को संदेश है कि भारत का हर नागरिक हमारे संविधान निर्माताओं की परिकल्पना के अनुसार, हमारे संविधान की अपेक्षा के अनुसार एकजुट होकर भारत के विकास, समृद्धि, सुरक्षा और भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर अगले 25 साल तक काम करने वाला है। उन्होंने कहा कि ये वही तिरंगा है जिसकी कसम खाकर सीमा पर देश का जवान अपना सर्वस्व बलिदान कर देता है। ये वही तिरंगा है जिसको देखकर देश के करोड़ों किसान पूरी दुनिया का पेट भरने के लिए पुरुषार्थ करते हैं। यही तिरंगा है जो देशवासियों के दिल में देश का निशान बनकर प्रस्थापित हुआ है।

इसे भी पढ़ें: संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के बाद बोले प्रह्लाद जोशी, उप-राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में 5 अगस्त को होगी बैठक

संस्कृति मंत्रालय की ओर से इंदिरा गांधी स्टेडियम में तिरंगा उत्सव का आयोजन किया गया था। भारत के राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइनर माने जाने वाले वेंकैया की 146वीं जयंती के उपलक्ष्य में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। देश में वेंकैया के अमूल्य योगदान के लिए उनके सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के अन्य नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डिस्प्ले’ तस्वीर पर मंगलवार को ‘तिरंगा’ लगाया और लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर