नक्सली हमले में शहीद जवानों को अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर क्षेत्र का करेंगे दौरा

By अंकित सिंह | Apr 05, 2021

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सली हमले में शहीद जवानों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अमित शाह बस्तर का दौरा करेंगे। पूरा इलाका नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। जवानों को श्रद्धांजलि देने के दौरान अमित शाह के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी मौजूद रहे। गृह मंत्री अमित शाह बस्तर क्षेत्र को लेकर स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सीआरपीएफ के अधिकारियों से भी बात करेंगे। सूत्र बता रहे हैं कि वह सीआरपीएफ के शिविर का भी दौरा करेंगे। सीआरपीएफ के जवानों के साथ भोजन करेंगे। बाद में शाह शाम तक बस्तर क्षेत्र का दौरा संपन्न करने के बाद राजधानी रायपुर पहुंचेंगे जहां घायल जवानों से मुलाकात होगी। 

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में Petrol में 31.2% तक मिला Ethanol, सरकार ने तेल कंपनियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

Shashi Tharoor बोले, Iran पर सैन्य हमले से Donald Trump को नहीं रोक सकती US Congress

जनमत के आधार पर जमानत तय नहीं हो सकती, केरल हाई कोर्ट ने मिनी कूपर मामले के आरोपी को राहत दी

उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए BJP को दें 65 से ज्यादा सीटें: Amit Shah