अमित शाह का ममता से सवाल, जय श्री राम बंगाल में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा?

By अंकित सिंह | Feb 11, 2021

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा पश्चिम बंगाल में मिशन 200 प्लस में जुटी हुई है इसी कड़ी में आज देश के गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं अपने बंगाल दौरे पर अमित शाह ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा कुछ बिहार में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज यहां परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  ने बंगाल में तीन जगह से परिवर्तन यात्रा शुरू की है। आज चौथी परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि TMC का कहना है कि बंगाल ठीक चल रहा है, हमें परिवर्तन की आवश्यकता क्यों है? मैं आज बंगाल की इस प्रचंड जन मानस के बीच ये कहने आया हूं कि ये परिवर्तन यात्रा किसी मुख्यमंत्री को बदलने की परिवर्तन यात्रा नहीं है, किसी नेता को हराकर दूसरे नेता को लाने का नहीं है,  ये परिवर्तन यात्रा बंगाल की स्थिति में परिवर्तन करने की यात्रा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कूचबिहार में रैली में कहा कि ‘परिवर्तन यात्रा’ मुख्यमंत्री, विधायक या मंत्री को बदलने के लिए नहीं है, यह घुसपैठ को रोकने के लिए है। ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कहा भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ का लक्ष्य ‘बुआ-भतीजा’ के भ्रष्टाचार को समाप्त करना है। अमित शाह ने कहा कि बंगाल के अंदर माहौल ऐसा कर दिया कि जय श्री राम बोलना माने गुनाह है। अरे ममता दीदी बंगाल में जय श्री राम नहीं बोला जाएगा तो क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में सरकार बनाने के बाद, हम 500 करोड़ रुपये खर्च करेंगे और इस क्षेत्र में राजबंशी समुदाय के दिग्गजों को श्रद्धांजलि के रूप में एक राजबंशी सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: ममता ने भाजपा नेताओं पर लगाया आरोप, बोलीं- समाज में विभाजन पैदा करने के लिए निकाल रहे हैं रथयात्राएं

अमित शाह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी ने यहां के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। भाजपा की सरकार, मोदी जी के सूत्र सबका साथ-सबका विकास को मानकर चलती है। हम सभी समाजों को, समाज की संस्कृति, भाषा, संगीत, साहित्य को आगे लेकर जाने वाले लोग हैं, इसीलिए धीरे-धीरे पूरा भारत मोदी के नेतृत्व में भाजपा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी, ये बंगाल का चुनाव इस बार ऐतिहासिक होने जा रहा है। आपके दंगा प्रमुख गुंड़ों के सामने मेरी भारतीय जनता पार्टी का बूथ प्रमुख लड़ाई लड़ने वाला है, बूथ का कार्यकर्ता लड़ने वाला है। ममता दीदी, ये लड़ाई आप जीत नहीं सकती क्योंकि बंगाल की जनता ने तय कर लिया है परिवर्तन करके ही रहेंगे। इस बार नरेन्द्र मोदी के विकास के मॉडल और ममता जी के विनाश के मॉडल के बीच में चुनना है कि बंगाल क्या चाहता है। शाह ने लोगों से अपील की कि इस चुनाव में बंगाल में ऐसी सरकार बना दीजिए, जो नरेन्द्र मोदी के साथ रहकर राज्य का विकास करे। एक इंजन मोदी जी का, दूसरा इंजन बंगाल में भाजपा सरकार का। ये डबल इंजन बंगाल को बहुत आगे ले जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Siang Project: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शनकारी एक माह बाद जेल से रिहा

Maharashtra ATS ने Dombivli से दबोचा 10 लाख का इनामी नक्सली Sanjay Yadav

Delhi AQI 369 दर्ज, दिवाली से पहले शहर में छाई धुंध

Commonwealth Games में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले पूर्व Hockey कोच Gurdial Singh Bhangu का निधन