कांग्रेस और पूर्व की सरकारों पर भड़के Amit Shah, भ्रष्टाचार और आतंकवाद के मुद्दे पर भी बरसे

By रितिका कमठान | Feb 19, 2023

भारत के गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर है। शिवाजी महाराज की जयंती और दौरे के दूसरे दिन शाह ने कोल्हापुर का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व की सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों पर निशाना साथा।

पाकिस्तान पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि आलम ये था कि पाकिस्तानी आतंकवादी हमारे सेना के अधिकारियों की हत्या करते थे। इस आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की किसी में हिम्मत नहीं थी। देश हो या राज्य हर तरफ कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही थी।

छात्रों को दिया खास लक्ष्य
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि बच्चों को स्कूल में अपने जीवन के लक्ष्यों को निर्धारित कर उन्हें हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। कोल्हापुर में एक स्कूल के छात्रों से बात करते हुए शाह ने कहा कि उनकी पत्नी पश्चिमी महाराष्ट्र शहर से हैं और यहीं एक स्थानीय स्कूल में पढ़ी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘स्कूल के दिनों में जीवन के लक्ष्यों को निर्धारित करना चाहिए। यह आपको अपने जीवन की चुनौतियों से पार पाने में मदद करेगा।’’ शाह ने कहा कि अगर कोई जीवन में बहुत ऊंचा लक्ष्य निर्धारित करता है, तो उसे अच्छी आदतों से हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को नियमित व्यायाम, योगाभ्यास और स्वस्थ आहार लेने की सलाह देते हुए कहा कि अक्सर आलस के कारण इन पहलुओं की उपेक्षा की जाती है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘लगातार 21 दिन तक कोई एक काम करने से उसकी आदत बन जाती है। और अगर आप इसे 90 दिनों तक करते हैं, तो यह आदत जीवन भर रहती है। यह मनोविज्ञान का सिद्धांत है।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़