भूपेन हजारिका की जयंती पर शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- संगीत से लाखों लोगों के जीवन को किया समृद्ध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गायक भूपेन हजारिका की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने अपने संगीत से लाखों लोगों का जीवन समृद्ध किया और सामाजिक सद्भाव को भी मजबूती प्रदान की। असम में जन्में हजारिका न सिर्फ गायक बल्कि गीतकार, संगीतकार, कवि और फिल्म निर्माता भी थे। 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने देशवासियों से की अपील, कहा- भारत को कुपोषण मुक्त बनाने की लें शपथ 

शाह ने ट्वीट कर कहा कि भारत की शान, ब्रह्मपुत्र के कवि डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। संगीतज्ञ और बहुमुखी प्रतिभा के धनी भूपेन दा ने अपने संगीत से लाखों लोगों का जीवन समृद्ध किया और सामाजिक सद्भाव तथा वैश्विक भाइचारे को भी मजबूती दी। कला जगत में अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया था। आठ सिंतबर 1926 को हजारिका काजन्म हुआ था। पांच नवम्बर 2011 को उनका निधन हुआ। 

प्रमुख खबरें

Punjab में कमल खिलने की कोई संभावना नहीं है: CM Bhagwant Mann

Supreme Court ने मप्र सरकार को फटकार लगाई, महिला को 60 दिन के अंदर नियुक्त करने को कहा

American Air Force ने एआई संचालित एफ-16 लड़ाकू जेट उड़ाया

Pakistan: बलूचिस्तान प्रांत में बम विस्फोट में पत्रकार समेत तीन लोगों की मौत