तेल पिलावन, लठिया घुमावन...Amit Shah बोले- बिहार में नहीं खुलने वाला घमंडिया गठबंधन का खाता, लालू-राहुल का सूपड़ा साफ होगा

By अंकित सिंह | May 24, 2024

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज बिहार के आरा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। आरा से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह भाजपा के उम्मीदवार है। उन्होंने कहा कि 5 चरण का मतदान समाप्त हो चुका है, कल छठे चरण का चुनाव है। 5 चरण में मोदी जी 310 सीट प्राप्त कर सरकार बना चुके हैं। लालू-राहुल का सूपड़ा साफ हो गया है। बिहार में इस बार घमंडिया गठबंधन का खाता भी नहीं खुलने वाला।

उन्होंने सवाल किया कि क्या आप चाहते हो कि आपके खेत खलिहान पर कब्जा हो, अपहरण की इंडस्ट्री चले, लूट-खसोट हो? अगर माले आया तो फिर से यहां यही सब होगा। शाह ने कहा कि अगर ये घमंडिया गठबंधन वाले फिर से आएंगे, तो गरीबों के लिए चल रही सारी योजनाएं बंद हो जाएंगी। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आपको लालू का जंगलराज चाहिए या नरेन्द्र मोदी जी का गरीब कल्याण चाहिए? उन्होंने कहा कि कांग्रेस, लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी हमारे पिछड़े वर्ग के आरक्षण पर डाका डालना चाहते हैं।

शाह ने कहा कि कर्नाटक में इन्होंने 5% आरक्षण मुसलमानों को दिया, हैदराबाद में 4% आरक्षण मुसलमानों को दिया और ममता बनर्जी ने कई मुस्लिम जातियों को ओबीसी में जोड़ दिया। कल कोलकाता हाईकोर्ट ने बंगाल के इस गैर-कानूनी आरक्षण को रद्द कर दिया है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि जब तक नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा हैं, तब तक दलित, पिछड़े और आदिवासी के आरक्षण को हम हाथ नहीं लगाने देंगे।

इसे भी पढ़ें: मुझे पकड़कर जेल में डाल दिया, नुक्कड़ सभा में बोले अरविंद केजरीवाल- अमित शाह AAP समर्थकों को बताते हैं पाकिस्तानी

उन्होंने कहा कि यहां (बिहार में) लालू जी एक जमाने में कहते थे - तेल पिलावन, लठिया घुमावन और यहां बाहुबलियों का राज था। क्या आपको ऐसा जंगलराज फिर चाहिए? मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जब तक नरेन्द्र मोदी जी हैं, तब तक यहां जंगलराज वापस नहीं आ सकता। उन्होंने कहा कि लालू जी का पूरा जीवन परिवार के लिए गया है। यादव समाज भी गलत मुगालते में है कि लालू जी यादवों के लिए काम कर रहे हैं। लालू के दोनों लाल बिहार में मंत्री बने, एक पुत्री राज्य सभा में सांसद है, दूसरी पुत्री को सिवान से सांसद बनाया, राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया और राबड़ी देवी के दोनों भाइयों को मंत्री और सांसद भी लालू जी ने बनाया। लालू जी के मन में आपके लिए कोई जगह नहीं है।

प्रमुख खबरें

Meerut Court: सौरभ हत्याकांड में फांसी की सजा पाने वाली मुस्कान की बेटी की परवरिश के लिए अर्जी

Bengaluru की निर्माणाधीन इमारत में बैटरी धमाका, दो श्रमिक घायल

Gujarat Schools Entry Rules: बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, लिखित अनुमति अनिवार्य

Poland PM Donald Tusk पहुंचे नई दिल्ली, PM Modi संग करेंगे रणनीतिक वार्ता